फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थानों में पसरे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक आस्थानों से हटेगा अतिक्रमण
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों द्वारा रखी गई समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान डीएम ने औद्योगिक आस्थानों में पसरे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन के अफसर द्वारा बताया कि उनके विभाग में कई योजानाओं जैसे एक जनपद एक उत्पाद योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लक्ष्य प्राप्त होने हैं। इच्छुक उद्यमियों से शीघ्र ही आवेदन मांगे जाएंगे। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जिला अग्रणी प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन सभी योजनाओं के लिए एक वर्कशाप का आयोजन किया जाए। जिसमें विशेष रूप से श्रम विभाग, बैंक एवं उद्यमी उपस्थित रहेंगे। औद्योगिक आस्थान, चंदेरा, स्टेशन मार्ग एवं मिनी औद्योगिक आस्थान, तालबेहट में फैलाई जा रही गंदगी एवं औद्योगिक आस्थानों में उद्यमियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को तत्काल कड़ाई से विभाग को हटवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगरपालिका एवं जलसंस्थान को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रकाश एवं पानी की व्यवस्था सुचारु रूप से करने के निर्देश भी दिए। जिला अग्रणी प्रबंधक को उद्यमियों के लंबित ऋण पत्रावलियों को तत्काल निस्तारण करवाने एवं जिले की समस्त बैंकों को उद्यमियों के सिक्के नियमानुसार जमा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पर जिलाधिकारी, एसडीएम सदर, सीओ सदर, मुख्य विकास अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशाषी अभियंता, विद्युत एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, उद्यमी आदि उपस्थित रहे। संचालन बांकेलाल उपायुक्त उद्योग व जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें