शिक्षकों की समस्याओं का होगा निस्तारण
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की व्याप्त समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा। यह बात प्रभारी बीएसए आरके पुरोहित ने प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल से कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की एनएससी के मामले में स्वयं रुचि लेते हुए समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने कहा कि चयन वेतनमान की जो पत्रावलियां कार्यालय में लंबित हैं, उन्हें स्वीकृत कर भुगतान के लिए लेखा विभाग में भेजी जाएं। शिक्षकों के विरुद्ध पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्रवाई हो रही है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। किसी भी प्रकरण की आपत्ति के निस्तारण की समय सीमा तय किया जाना जरूरी है। ब्लाक संसाधन केंद्रों पर समस्त कर्मियों की उपस्थिति प्रतिदिन पूरे समय की जाए। जिन शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो चुका है, उन शिक्षकों के वेतन निर्गत आदेश जारी किए जाएं।