एलएलबी के छात्र- छात्राओं को विदाई
ललितपुर। जय बुंदेलखंड कॉलेज ऑफ लॉ पनारी में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र - छात्राओं ने एलएलबी षस्ठम समेस्टर (अंतिम वर्ष) के छात्र- छात्राओं को विदाई दी। महाविद्यालय के निदेशक केदार नाथ तिवारी और प्राचार्य डॉ. दिनेश बाबू गौतम ने छात्र- छात्राओं को विधि के क्षेत्र में अच्छा नागरिक बनकर सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने के लिए मार्ग दर्शन किया। छात्र जगदीश कुमार झा, कीरतभान सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सहायक प्रवक्ता चंद्रशेखर सोनी, रूपेश साहू, अभिषेक अहिरवार, बाबूलाल, रघुनाथ आनंद कुमार तिवारी, दिवाकर दुबे आदि उपस्थित रहे।