ग्रापए ने मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
महरौनी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया। इस दौरान पत्रकारिता में सुुचिता पर जोर दिया गया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र के समीप दीप जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने पंडित युगल किशोर शुक्ल को याद कर कहा कि 30 मई 1826 को पंडित युगल किशोर शुक्ल ने कलकत्ता से प्रथम समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तंड’ का प्रकाशन आरंभ किया था। यह नाम उस समय की सामाजिक परिस्थितियों का संकेतक था, जिसका अर्थ है ‘समाचार सूर्य’। भारत में पत्रकारिता की शुरुआत पंडित युगल किशोर शुक्ल ने ही की थी। अध्यक्षता जिला संरक्षक बिपिन पांडेय एवं संचालन राजीव सिघंई मौनू ने किया। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण ताम्रकार, देवेंद्र तिवारी, बब्लू रत्नाकर, आनंद त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिह परमार, प्रकाश निरंजन, दिनेश अहिरवार, गिरिराज शरण रावत, सुंदर लाल कुशवाहा, महेश कुमार तिवारी, अरविंद परमार, राजाराम सिंह, मुकेश रिछारिया, नारायण राजा, रामअवतार रिछारिया, रामनारायण यादव, चाली राजा, आमिर खांन मंसूरी, राकेश अवस्थी, सौरभ खरे, जितेंद्र तिवारी, अवधेश पांडेय सहित अनेक ग्रापए के सदस्यगण उपस्थित रहे।