फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी पर विचार गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्विक भाषाओं में हिंदी का महत्वपूर्ण स्थान
विज्ञापन

ललितपुर। पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कालेज के सेमीनार हाल में राष्ट्रभाषा हिंदी और कॅरियर की संभावनाएं विषय पर हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि देश की 45 प्रतिशत आबादी हिंदी बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम है, जबकि 90 प्रतिशत आबादी हिंदी को अच्छी तरह समझती है। हिंदी सरलता व मधुरता के साथ अपनी व्यापकता को कायम रखते हुए वैश्विक भाषाओं में महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
मुख्य अतिथि कन्हैया लाल यादव और संग्राम सिंह रहे। शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक पारसनाथ यादव ने किया। मुख्य अतिथि ने हिंदी भाषा का महत्व बताया। प्रबंधक डॉ. सूर्यनाथ यादव ने कहा कि हिंदी भारत की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा के साथ-साथ विश्व में दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी प्रवक्ता संध्या राजपूत ने बताया कि हिंदी देश की राष्ट्रभाषा के रूप में प्रतिष्ठिा प्राप्त भाषा है। वर्तमान समय में हिंदी को रोजगार उपलब्ध कराने वाले एक अनिवार्य और महत्वपूर्ण विषय के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रो. रमेश चंद्र पटेल ने कहा कि हिंदी की अत्यधिक लोकप्रियता और बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय महत्व के साथ-साथ रोजगार के अवसरों में प्रगति हुई है। हिंदी विषय से स्नातक (बीए) और परास्नातक (एमए) उत्तीर्ण करने के बाद केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में हिंदी अधिकारी, हिंदी अनुवादक, हिंदी सहायक, प्रबंधक जैसे विभिन्न पदों पर अवसर प्राप्त कर सकते हैं। पत्रकारिता और सिनेमा जगत में संपादक, संवाददाता, रिपोर्टर, न्यूज रीडर्स, प्रूफ रीडर, रेडियो जॉकी, एंकर्स आदि बन सकते हैं। आईएएस, पीसीएस अनुवादक, पीजीटी, टीजीटी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्वपूर्ण विषय के रूप में स्थान रखती है। पीएचडी हासिल कर राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर, विषय विशेषज्ञ, भाषा सलाहकार, विदेशी हिंदी भाषा सचिवालयों में सचिव, प्रकाशक आदि के रूप में सम्मानित एवं शीर्ष पद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक सौरभ यादव, डॉ. पूजा यादव, महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सूफिया और डॉ. वंदना याज्ञिक, प्रीति शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता नारायणदास, प्रकाश नारायण साहू, ओमप्रकाश यादव, आशीष अग्रवाल, गंगाराम विश्वकर्मा, डॉ. विनोद कुमार, प्रकाश खरे, आदि मौजूद रहे। संचालन अलका यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें