दुर्घटना बीमा के चेक बांटे
महरौनी। कृषि उत्पादन मंडी समिति ने खलिहान अग्निकांड और सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के चेक बांटे। इसमें से छह लोगों को खलिहान अग्निकांड और चार लोगों को व्यक्तिगत दुर्घटना के चेक बांटे गए। मंडी परिसर में कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभापति एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद और सचिव आरके वर्मा ने खलिहान अग्निकांड के पीड़ित ग्राम सिलावन निवासी गुलखांईं पुत्र झल्ले, ग्राम किसरदा निवासी लाड़कुंवर पतनी अनरुद्ध सिंह को 30-30 हजार रुपये, ग्राम भैरा निवासी हरप्रसाद पुत्र बारेलाल, रामप्रसाद पुत्र बारेलाल, मोहन सिंह पुत्र बारेलाल को 14- 14 हजार रुपये, ग्राम धवा निवासी हलकन पुत्र अर्जुन को 40 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक दिया। इसी तरह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत ग्राम गैदोरा निवासी बती पत्नी सुकन, सतवांसा वाली पत्नी सरमन, महरौनी निवासी अर्चना पत्नी संदीप पालीवाल और ग्राम सक्तू निवासी पेरा पत्नी हरचरन को दो-दो लाख रुपये का चेक दिया गया।