फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी को बचाने में कुआं में उतरे चरवाहे की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुआं में उतरे चरवाहे की डूबकर मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रनगांव में बकरी को बचाने के लिए कुएं में उतरे चरवाहे की कुआं में डूबकर मौत हो गई, जबकि कुुआं के अंदर दीवार में पानी के ऊपर एक गड्ढे में खड़ी होने से बकरी की जान बच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा के ग्राम रनगांव निवासी भगोना उर्फ पप्पू (40) पुत्र फुंदी अहिरवार सुबह दस बजे बकरियां चराने के लिए छपरौनी-गढ़ौली रोड पर एक खेत पर गया था। दोपहर में उसकी एक बकरी अचानक खेत पर बने कुएं में गिर गई। इसे बचाने के लिए चरवाहा रस्सी के सहारे कुआं में उतर गया, लेकिन रस्सी टूटने की वजह से वह संभल नहीं सका और कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। जबकि, बकरी कुआं में पानी के ठीक ऊपर बने एक गड्ढे में खड़ी हो गई। मृतक के छोटे भाई दयाराम ने बताया कि कुआं के आसपास से निकले ग्रामीणों ने जब देखा कि कुआं के किनारे पर भगौना की चप्पलें और कुल्हाड़ी पड़ी है और काफी देर तक वह कहीं दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने कुआं के अंदर झांका तो बकरी गड्ढे में खड़ी दिखाई दी। शक होने पर उसने ग्रामीणों व परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने चार से पांच बार कांटा लगाकर खींचा तो भगौना का शव कांटे में फंसकर पानी से बाहर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें