बैरवारा में खोला भूसा दान केंद्र
सिंदवाहा/ललितपुर। विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरवारा में एसडीएम पाली व तहसीलदार की मौजूदगी में भूसा दान केंद्र खोलने पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि अमझराघाटी में गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण किया गया है। इसमें गोवंश को रखा गया है, जिसके लिए भूसा की जरूरत है। जो भी ग्रामीण भूसा दान करना चाहता हो, वह भूसा दे सकता है। इस दौरान कई लोगों ने भूसा दान देने का संकल्प लिया। इनमें प्रधान प्रतिनिधि इंद्रपाल सिंह, जीतू राजा, अरविंद सिंह, रामेश्वर प्रसाद चौबे, कैलाश चौबे, केशव बिदुआ, रिंकू राजा, बबलू कुशवाहा, रत्नेश तिवारी, पप्पू अहिरवार, जग्गे अहिरवार शामिल रहे। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेंद्र कुमार, कानूनगो तीरथराज व लेखपाल मौजूद रहे।