पीत पत्रकारिता से रहें दूर
तालबेहट। ग्रामीण प्रेस क्लब की बैठक महेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की एकता पर जोर दिया गया और पत्रकारों से पीत पत्रकारिता से दूर रहने का आह्वान किया गया। महेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को अपनी लेखनी से जनसमस्याएं उठा कर समाज का भला करना चाहिए, परंतु कुछ साथी पीत पत्रकारिता कर रहे हैं। जो गलत है। हमें अपने निजी स्वार्थ के लिए पीत पत्रकारिता से बचना चाहिए। बैठक में अरविंद गोस्वामी, संजय भार्गव, सुनील जैन, अनूप नांगल, शत्रुघ्न शुक्ला, जीतू राजा, जितेंद्र यादव, मनोज सेन, गौतम मोदी आदि ने अपने विचार रखे। संचालन कपिल मिश्रा ने किया। अंत में सूरत अग्निकांड में मृत छात्रों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।