फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य दलों के कार्यालयों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दलों के कार्यालयों में सन्नाटा
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू होते ही सभी पार्टियों के कार्यकर्ता मुख्यालय पर नजर आए, लेकिन मतगणना में भाजपा प्रत्याशी की बढ़त मिलते ही अन्य दलों के कार्यालयों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिलने से भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्रित होने से भीड़ बढ़ गई, जबकि दोपहर बाद अन्य दलों के कार्यालयों पर सन्नाटा पसरा रहा। ऐसी ही स्थिति बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी कार्यालय पर देखने को मिली। जहां पर कार्यालयों के दरवाजे तो खुले नजर आए, लेकिन पदाधिकारी तो दूर कार्यकर्ता भी नजर नहीं आए। इससे पार्टी पदाधिकारियों की मायूसी कार्यालयों पर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें