फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1519 सैंपल में दो युवती मिलीं कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर पर नमूने लिए जा रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1519 सैंपल की जांच रिपोर्ट में दो युवतियां कोरोना संक्रमित पाई गईं है। 1,429 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

जनपद में कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1519 व्यक्तियों के नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी 22 वर्षीय युवती व ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पठा पचौड़ा निवासी 22 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इनमें एक को होम आइसोलेट और दूसरी संक्रमित युवती को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,461 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3,389 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 25 संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1,429 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बुधवार को लिए गए 1,519 व्यक्तियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में दो युवतियां कोरोना संक्रमित पाईं गईं है।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें