फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेन महाराज की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेन महाराज की जयंती मनाई
विज्ञापन

पुलवारा। कस्बा बार में बुंदेलखंड सेन एकता समिति ने संत शिरोमणि सेन महाराज की 719 वीं जयंती मनाई। शोभायात्रा निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशा से दूर रखकर शिक्षित बनाने के लिए समाज को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

सेन समाज के आराध्य देव शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा कस्बा के प्रसिद्ध बाग मंदिर से शुरू हुई। जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई निकली। जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया गया। समाज के युवा डीजे की धुन पर नृत्य करते चल रहे थे। आतिशबाजी के बीच आराध्य देव के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा का समापन बाग मंदिर पर हुआ। सेन समाज के जिलाध्यक्ष लखन लाल सविता के मुख्य आतिथ्य में विचार गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के लोगों को संत शिरोमणि सेन महाराज के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इसके बाद लोगों ने मंदिर में सुंदरकांड पाठ कर भंडारे का आयोजन किया। रात्रि में भजन संध्या हुई। इस मौके पर महामंत्री सुमित सेन, ब्लॉक अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, भोगीराम सेन, आशीष सेन, नरेंद्र सेन, गौरव सेन, केशव सेन, समीर सेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें