फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाद चौक से नेहरु महाविद्यालय तक बनाया जाए डिवाइडर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद चौक से नेहरू महाविद्यालय तक बनाया जाए डिवाइडर
विज्ञापन

ललितपुर। शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं आम लोगों के लिए पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। बुंदेलखंड विकास सेना ने आजाद चौक से नेहरू महाविद्यालय तक डिवाइडर बनाने की मांग की गई। रविवार को बुंदेलखंड विकास सेना ने कहा कि नो इंट्री के समय भारी वाहनों का प्रवेश सख्ती से बंद कराया जाए। शहर में तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। हाथ ठेला पर व्यापार करने वाले छोटे व्यापारियों को स्थायी स्थान आवंटित किया जाए। पुराने बस स्टैंड पर दिहाड़ी मजदूरों को स्थान उपलब्ध कराया जाए। घंटाघर से स्टेशन तक व आजाद चौक से नेहरू महाविद्यालय तक डिवाइडर बनाने की मांग की। जिस पर यातायात प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर समस्याओं के निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। सेेना प्रमुख ने कहा कि इस संबंध में बुंदेलखंड विकास सेना शीघ्र ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेगी। इस दौरान हरीश कपूर टीटू, राजेंद्र गुप्ता, राजमल वरया, रविंद्र पाठक, शिव, कदीर खां, विनोद साहू, हरविंदर सिंह सलूजा, विनोद साहू, पुष्पेंद्र शर्मा, अफजल, रामगोपाल, अमर सिंह, रामरतन, लवकुश, खुशाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें