भारतीय किसान संघ ने की धारा 370 हटाने की मांग
ललितपुर। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई जाए। साथ ही आतंकवादियों की मदद करने वाले व भारतीय सेना पर पत्थर बरसाने वालों पर भी सेना बल का प्रयोग किया जाए। पत्थरबाजों को देशद्रोह में बंद किया जाए। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों पर भी देशद्रोह की कार्रवाई की जाए। ज्ञापन पर केहर सिंह, सोहन लाल, जगदीश सिंह, अवध बिहारी, शिवम मिश्रा, रामकिशन, रामपाल सिंह, महादेव, उदयचंद्र, आदि के हस्ताक्षर बने हैं।