फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएस स्कूल पर जिलाधिकारी ने बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएस स्कूल पर जिलाधिकारी ने बैठाई जांच
विज्ञापन

- बीएसए ने स्कूल पहुंचकर तलब कि दस्तोवज
- हर वर्ष फीस बढ़ाने व कोर्स बदलने का है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। हर वर्ष मनमाफिक तरीके से फीस में बढ़ोतरी करने और हर वर्ष पाठ्यक्रम बदल देने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधकिारी ने एसडीएस स्कूल की जांच शुरू करा दी है। डीएम के निर्देश पर बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने स्कूल पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज तलब किए हैं।
विज्ञापन

विगत रोज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इसमें परिषद ने आरोप लगाए थे कि सिविल लाइन क्षेत्र में संचालित एसडीएस स्कूल में मानकों के विपरीत हर वर्ष फीस में बढ़ौतरी कर दी जाती है। इसके साथ ही हर वर्ष कोर्स भी बदल दिया जाता है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। शिकायत को गंभीतर से लेते हुए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने बुधवार को एसडीएस स्कूल पहुंचकर विगत तीन वर्षों की फीस का ब्योरा और विद्यालय में चल रहे पाठ्यक्रम का कक्षा वार ब्योरा तलब कर लिया है। बीएसए को बताया कि उक्त पाठ्यक्रम शहर की चार दुकानों पर उपलब्ध है। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने बताया कि यह जांच अभी आगे भी जारी रहेगी। मामले के सभी पहलुओं की बारीकी व सही तरीके से जांच की जाएगी। इसके बाद जांच आख्या जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार पुरोहित और नगर क्षेत्र सह समन्वयक संजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें