फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्ममय हुई नगरी, फिर दिखा सांप्रदायिक सौहार्द

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्ममय हुई नगरी, फिर दिखा सांप्रदायिक सौहार्द
विज्ञापन

कहीं निकली प्रभात फेरी, झंडा यात्रा, तो कहीं निकाली नूरानी चादर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
शनिवार को समूची नगरी धर्ममय हो गई। जहां सुबह से मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया, इसके उपरांत शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, आज ही बाबा सदनशाह की दरगाह पर उर्स का आगाज हो गया, जिसे लेकर नूरानी चादर का जुलूस निकाला गया। इस दौरान नगर ने एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की।
विज्ञापन

शहर में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन सुबह से ही मंदिरों में पूजन-अर्चन के साथ ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन प्रारंभ हो गया और प्रभातफेरी भी निकाली गई। हर जगह हनुमान भक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला। वहीं, देर शाम को निकाली गई भव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जन समूह नजर आया। प्रत्येक मंदिरों के साथ हर गली, मुहल्लों और मुख्य सड़कों पर निकाली गई झंडा रैली में जय-हनुमान, जय-जय हनुमान के जय घोष सुनाई दिए। शोभायात्रा में पूरा शहर हनुमान जन्मोत्सव मनाने के लिए सड़कों पर जन समूह के रूप में उतर आया। इससे पूरा नगर धर्ममय प्रतीत हो रहा था। इसके साथ ही शनिवार को ही बाबा सदनशाह के 100वें उर्स का आगाज भी हुआ। इससे देर शाम सदन शाह उर्स कमेटी की चादर और फ्रैंड्स क्लब ललितपुर की 21वीं नूरानी चादर भी शांति व सद्भाव के साथ निकाली गई और हर धर्म के लोगों ने बाबा सदनशाह उर्स की मजार पर पहुंचकर माथा टेका। हनुमान जन्मोत्सव और बाबा सदनशाह उर्स का आगाज एक साथ हुआ। इससे नगरवासियों को एक बार फिर शहर में सांप्रदायिक सौहार्द भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें