फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा: परिषदीय शिक्षकों के भरोसे होगी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय शिक्षकों के भरोसे होगी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

ललितपुर। छह फरवरी से आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा जनपद में परिषदीय शिक्षकों के भरोसे आयोजित की जाएगी। डीआईओएस ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए 1,853 परिषदीय शिक्षकों की मांग की है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2017-18 के लिए जनपद में कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी। इन केंद्रों पर कुल 38 हजार 820 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के ही छात्र-छात्राएं शामिल हैं। शासन के निर्देशानुसार एक कक्ष में अधिकतम 40 परीक्षार्थी ही एक साथ बैठकर परीक्षा दे सकेंगे और 30 से अधिक परीक्षार्थी होने पर कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा यदि कक्ष में छात्राएं है तो फिर उस कक्ष में महिला कक्ष निरीक्षक की तैनाती भी अनिवार्य है। जनपद में माध्यमिक शिक्षा विभाग के पास कुल 877 शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं। इनमें से विभाग ने 500 शिक्षक-शिक्षिकाओं को कक्ष निरीक्षक आरक्षित किया और बकाया शिक्षकों से परीक्षा का अन्य कार्य लिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के पास पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर कक्ष निरीक्षकों के लिए कुल 1,853 परिषदीय शिक्षकों की मांग की है। इसमें 1,046 पुरुष कक्ष निरीक्षक और 807 महिला कक्ष निरीक्षकों की मांग की गई हैं। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि बोर्ड परिषद के कुछ निर्देश हैं, जिनके अनुपालन में इतने कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता पढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि जिस विषय की परीक्षा उस परीक्षा में उसी विषय का शिक्षक कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात नहीं रहेगा। इसके अलावा यदि किसी शिक्षक के परिवार के बेटा या बेटी परीक्षा दे रही है तो उसकी कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनाती नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है परीक्षार्थियों का ब्यौरा
इस वर्ष जनपद में कुल 38 हजार 820 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, इसमें हाईस्कूल के 24,125 और इंटरमीडिएट के कुल 14,695 परीक्षार्थी शामिल हैं। हाईस्कूल में कुल 14,353 बालक परीक्षार्थी है, इसमें संस्थागत 13,187 व व्यक्तिगत 1,166 बालक परीक्षार्थी है। इसी तरह कुल 9,772 बालिका परीक्षार्थी हैं, इसमें संस्थागत 9,433 व व्यक्तिगत 339 बालिका परीक्षार्थी हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में कुल 7,774 बालक परीक्षार्थी है, इसमें संस्थागत 7,469 व व्यक्तिगत 305 बालक परीक्षार्थी है। कुल 9,772 बालिका परीक्षार्थी हैं, इसमें संस्थागत 6,632 व व्यक्तिगत 289 बालिका परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें