बिजली विभाग को मिला 1036 लाख वसूली का लक्ष्य
ईई ने सौंपी एसडीओ और जेई को जिम्मेेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
दीपावली पर अन्य महत्वपूर्व त्यौहार अक्टूबर माह में ही पड़ रहे हैैं और पॉवर कार्पोरेशन भी दीपावली में अपना खजाना भरना चाहता है, ताकि शासन की नजर में ग्राफ ऊंचा उठ सके। इसी के चलते उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा जनपद में बिजली विभाग को 1036 लाख रुपए का विद्युत राजस्व लक्ष्य सौंपा गया है। इसी के आधार पर विद्युत ईई ने एसडीओ और जेई को उपखंडवार जिम्मेेदारी सौंप दी है।
मुख्य अभियंता विद्युत झांसी द्वारा ललितपुर वितरण खंड के लिए इस बार अक्टूबर माह के लिए 1036 लाख रुपए के राजस्व वसूली को निर्धारित करने के लिए विद्युत अधिशासी अभियंता डीआर विमलेश ने शहरी क्षेत्र के उपखंड अधिकारी प्रथम अलिखेश कुमार के अंतर्गत कुल 295 लाख रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें गल्ला मंडी सब स्टेशन के अवर अभियंता पंकज मौर्य के लिए 165 लाख रुपए और नझाई बाजार के जेई मोहित सोनी को 130 लाख रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य सौंपा गया है। उपखंड अधिकारी द्वितीय ग्रामीण के अंतर्गत 470 लाख रुपए का लक्ष्य सौंपा है। जिसके तहत अवर अभियंता राजकुमार के लिए सौ लाख रुपए और अवर अभियंता चंद्रप्रकाश के लिए 370 लाख रुपए का लक्ष्य सौंपा है। उपखंड अधिकारी तृतीय महरौनी उपखंड को 166 लाख रुपए का राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत अवर अभियंता विनय साहू के लिए 90 लाख और रमेश यादव के लिए 76 लाख राजस्व वसूली का लक्ष्य सौंपा गया है। वहीं उपखंड अधिकारी चतुर्थ तालबेहट के अंतर्गत महेश चंद्र को 105 लाख रुपए का राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें अवर अभियंता बृजेंद्र पाल को 60 लाख रुपए और एसपी सिंह को 45 लाख रुपए राजस्व वसूली करनी होगी।