फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पड़वां में बनेगा 1500 किलोवाट का बायो पॉवर उत्पादन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विकास खंड महरौनी के ग्राम पड़वां में ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा प्लांट लगने जा रहा है। गनार बायो फ्यूल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 1500 किलोवाट क्षमता का बिजली उत्पादन संयंत्र लगाने जा रहा है। 12000 मानक घनमीटर प्रतिदिन बायो सीएनजी एनर्जी उत्पादन होगा। इस प्लांट के लिए कंपनी ने जिला प्रशासन से भूमि मांगी थी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी महरौनी को भूमि तलाशने के आदेश जारी कर दिए थे। ग्राम पड़वां में करीब 6 हेक्टेयर भूमि का चयन हो चुका है। उपजिलाधिकारी ने इस भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट भेज दी है। इसके अलावा जनपद में सौर ऊर्जा प्लांट भी लगाए जा रहे हैं। इसके लिए तालबेहट व महरौनी में भूमि का चयन किया गया है। फ्लोटिंग सोलर प्लांट के लिए राजघाट व जामनी बांध में प्रस्ताव तैयार किया है। इसकी अनुमति के लिए शासनस्तर पर पत्रावली भेज दी गई है।
विज्ञापन


महरौनी के पड़वां में बायो सीएनजी एनर्जी उत्पादन यूनिट प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि निर्धारित होने के बाद आगे की प्रक्रिया को लागू किया जाएगा।
अतहर जमाल, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें