फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के गोद लिए गांव का नहीं हुआ विकास

Sun, 11 Oct 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
  सांसद आदर्श ग्राम में चयनित होने के एक वर्ष बाद भी गांव में सड़क,  सफाई, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, पेंशन आदि समस्याओं से ग्रामीण जनता जूझ रही है। एक वर्ष में मात्र चार बार गांव का भ्रमण करने के बाद गांव में ऐसा कोई कार्य नहीं हुआ जो गांव के लोगाें के मांगों के मुताबिक हो। अधिकांश कार्यक्रमों को धनराशि नहीं मिल सकी है। क्षेत्रीय सांसद ने सांसद निधि से 1.71 रुपये से वन सामुदायिक भवन में विद्युतीकरण का कार्य कराया। इसके अतिरिक्त पंद्रह स्थानों पर 3.42 रुपये की लागत से सोलर लाइट लगाई गईं। दस और सोलर लाइट का प्रस्ताव भेजा गया है। एक अन्य प्रस्ताव खेलकूद (जिम) निर्माण स्थल का है। मनरेगा से खेल मैदान को तैयार किया जा रहा है। वहीं, उपचार के लिए आयुर्वेदिक एवं एलोपैथी चिकित्सक की तैैनाती की गई है। जून माह में मॉडल स्कूल खोलने का प्रस्ताव किया गया था। लेकिन, जब इसकी संभावनाएं धूमिल होने लगी तो नया प्रस्ताव राजकीय बालिका इंटर कालेज का भेजा गया है। यदि शासन से जीजीआईसी की मंजूरी मिल जाती है तो अगले शैक्षिक सत्र से क्षेत्रीय बालिकाओं को माध्यमिक शिक्षा पाने के लिए यहां - वहां नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें