ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को एक दिन में 15 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों की संख्या 2790 पहुंच गई हैं। इनमें 42 व्यक्तियों की मौत हो चुकी और 2608 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 140 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है।
मंलगवार केे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1795 व्यक्तियों के सैंपल लिए। जिसमें 15 व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला अजीतापुरा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, तालाबपुरा निवासी 60 वर्षीय महिला, सिविल लाइन 25 वर्षीय युवती व 37 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। पुलिस लाइन निवासी 38 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा के ग्राम मसौराकलां निवासी 30 वर्षीय युवक, ग्राम बुड़ेरा निवासी 30 वर्षीय युवक, ग्राम सिलगन निवासी 36 वर्षीय युवक, ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम बुरागांव निवासी 26 वर्षीय युवक, 37 वर्षीय, 40 वर्षीय युवक, तहसील मड़ावरा कस्बा निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम गिदवाहा निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, महरौनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम छायन निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में किसी भी मरीज में लक्षण नहीं पाए गए, जिस पर इनमें से पांच व्यक्तियों को होम आइसोलेशन और छह को तालबेहट स्थित पॉलिटेक्निक के एल-1 अटैच में भर्ती किया गया है।
------------
1328 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
बीते दिनों से आरटीपीसीआर जांच को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए सैंपल की रिपोर्ट समय पर नहीं आने से जहां संबंधित व्यक्ति को होम क्वारंटीन में रहना पड़ता है। साथ ही निगेटिव रिपोर्ट आने वाले का कार्य प्रभावित होता है। यहां पर चार दिन से अब तक के 1328 व्यक्तियों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
--------
मंगलवार को 15 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा के अनुसार इलाज मुहैया कराई जा रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी