फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: साइकिल की दुकान से डेढ़ लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक बनकर आई महिला व दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने साइकिल की दुकान से डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला तालाबपुरा निवासी प्रमोद कुमार जैन की घंटाघर-शाही रोड पर ‘सिंघई साइकिल’ के नाम से दुकान है। सोमवार शाम वह भोजन करने घर चले गए थे। दुकान पर उनका कर्मचारी और पुत्र श्लोक मौजूद था। इसी दौरान एक महिला दो युवकों के साथ दुकान पर पहुंची और साइकिल खरीदने की बात कही।
विज्ञापन

दुकान में मनपसंद साइकिल न होने पर कर्मचारी उन्हें गोदाम दिखाने ले गया। इस बीच महिला और उसका एक साथी दुकान पर ही रुके रहे। मौका पाकर युवक ने काउंटर पर रखे बैग से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए और दोनों वहां से निकल गए। कुछ देर बाद जब प्रमोद कुमार दुकान पर लौटे तो काउंटर खुला देखकर उन्हें शक हुआ। बैग की जांच करने पर उसमें रखी नकदी गायब मिली। बीच बाजार में हुई चोरी की सूचना मिलते ही सदर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक युवक बैग से रुपये निकालते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें