रंगो व खाद्य पदार्थों का निरीक्षण करती उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज।
- फोटो : LALITPUR
15 खाद्य पदार्थो के नमूने लिए
ललितपुर। उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नगर की विभिन्न दुकानों पर रंगों एवं खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। उन्होंने आम जनता को सिंथेटिक रंगों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। साथ ही मौके पर पाए गए सिंथेटिक रंगों को नष्ट कराया गया। नगर क्षेत्र में 15 नमूनों का संकलन किया गया। इसमें दूध, खोवा, पनीर, मिठाईयां एवं अन्य खाद्य पदार्थ शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी, प्रशांत मलैया, विजय कुमार एवं सूर्यलाल शामिल रहे।