फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में मिले 15 एडीज लार्वा

विज्ञापन
dengu - फोटो : dengu
विज्ञापन
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और संक्रामक बीमारियां की रोकथाम के लिए अभियान चलाया। जिसमें एक मोहल्ला में पांच और एक दुकान में दस एडीज लार्वा पाए गए। जिन्हें मौके पर ही लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कर नष्ट किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार और सहायक मलेरिया अधिकारी केएस सिंह के निर्देशन पर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए एक अभियान चलाया गया। जिसमें कूलर, कंटेनरों और टायरों में 15 एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए। मलेरिया निरीक्षण अजब सिंह, हरिश्चंद्र नामदेव, ज्ञानेंद्र गौतम ने छह कार्यालय, एक मोहल्ला व दो टायरों की दुकानों में जांच की। जिसमें शहर के मोहल्ला बड़ापुरा में कूलरों में तीन और कंटेनर में दो और सोनी टायर गोदाम नेहरूनगर में दस एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कर नष्ट कर पात्रों को खाली कराया। टीम ने लोगों को बताया कि सप्ताह में एक बार सभी कूलरों और कंटेनरों की सफाई की जाए। सूखने के बाद दोबारा पानी भरा जाए। वहीं, विकासखंड महरौनी, तालबेहट, मड़ावरा, बिरधा, रेलवे अस्पताल और रेलवे कॉलोनी व बस स्टैंड में दुकान पर लार्वा नहीं पाए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यालयों में रखे कूलरों की नियमित सफाई करें। सूखने के बाद पानी भरें। इसके अलावा सभी को अपने घरों की छतों पर रखे पुराने बर्तन व टायरों में पानी जमा न होने दे। इससे संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें