फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1485 की जांच में नहीं मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1,485 व्यक्तियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। जांच में संक्रमितों की संख्या कम मिल रही है। हालांकि, कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करने का सुझाव दिया जा रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1,485 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 644 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजे गए, वहीं 11 सैंपल ट्रू-नॉट किट व 830 एंटीजन किट से लिए गए। इनमें एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।
-----
1,334 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
कोविड के बढ़ते संक्रमण के कारण संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,480 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3,420 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 13 संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा बीते पांच दिनों में मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए आरटीपीसीआर जांच के 1,334 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोविड जांच के लिए 1,485 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया।
- डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें