पुलिस भर्ती के लिए चिकित्सीय परीक्षण
ललितपुर। पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण, शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें 40 अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण व सत्यापन किया गया। जनपद में चिकित्सीय परीक्षण व प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए कुल करीब 86 अभ्यर्थी भेजे गए हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, सीओ सिटी राजा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अतुल कुमार सिंह उपस्थित रहे।