मेंहदी शाह का उर्स तीन को
ललितपुर। ग्राम बिरधा में हजरत बाबा मेंहदीशाह रहमत उल्ला अलैह उर्स कमेटी की बैठक में बाबा मेंहदी शाह का 57वां उर्स तीन मई को कराने का निर्णय लिया गया। बताया कि तीन मई को जुमा की चादरपोसी होगी, चार को दिन में शादी सम्मेलन और रात्रि में कव्वालियां होंगी। कव्वाल शहजाद ताज नागपुर और शनी चांदनी वाराणसी अपना कलाम पेश करेंगे। बैठक में हाजी हबीब खां बड़कुल, आजाद खां, रज्जब खां, करीम खां, सुल्तान खां, युसुफ खां, सरबर खां, मकसूद खां, आमिर खां, नासिर खां, रियाज मसूरी उपस्थित रहे।