सेना पर हमले की निंदा
पाली। पुलवामा में आतंकवादियों ने भारतीय सेना पर जिस प्रकार कायरना हमला किया उससे हर देशभक्त में आक्रोश पनप रहा है।
पाली में एसएसडी महाविद्यालय के छात्रों ने शहीदों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आतंकी घटना से आक्रोशित छात्रों ने आतंकवाद एवं पाकिस्तान का संयुक्त पुतला बनाकर उसे मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर दहन किया। साथ ही वंदे मातरम, भारत माता एवं भारतीय वीर सपूतों की जयकार करते हुए सभी ने भारतीय सेना पर हुए कायरना हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। इस मौके पर रितिक जैन, शुभम दीक्षित, पवन चौरसिया, अभिषेक सोनी, विराट पंथ, आकाश शुक्ला व शिवम तिवारी मौजूद रहे ।
इसी प्रकार मड़ावरा के ग्राम गुरयाना के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शहीद जवानों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि समर्पित की एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना की गयी। अहिंसा सेवा संगठन की ओर से आयोजित शोक सभा में विशाल जैन, नरेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुशवाहा, अंतिम कुमार जैन, दीपक कुमार, अनीता, विनीता, रेखा रानी, स्वाति, संध्या व प्रभा मौजूद रहे।