फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित दिवस पर बच्चों ने प्रेरक प्रसंग किए प्रस्तुत

विज्ञापन
विज्ञापन
गणित दिवस पर बच्चों ने प्रेरक प्रसंग किए प्रस्तुत
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लाक बार अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिल्ला में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्मदिन गणित दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा रामानुजन से जुड़े प्रेरक प्रसंग को प्रस्तुत किए गए। प्राथमिक शिक्षक संघ (संघर्ष समिति) के जनपदीय की मंत्री हेमंत तिवारी ने ‘हार्डी रामानुजन संख्या 1729’ के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जीएच हार्डी जब श्रीनिवास रामानुजम से मिलने गए तो उन्होंने उस टैक्सी के नंबर को नीरस संख्या बताते हुए रामानुजम का उपहास उड़ाने का प्रयास किया, तब रामानुजम ने इस संख्या की विशेषता को सोचते हुए तत्काल यह बताया कि यह एक ’ऐसी विशिष्ट संख्या है जिसे दो न्यूनतम धन पूर्णांकों के अलग.अलग योग के क्रम में लिखा जा सकता है। जैसे 1729 बराबर 12 की घात 3 धन एक की घात 3 है। इसी प्रकार 9 की घात 3 धन10 की घात 3 है। तब से यह संख्या हार्डी रामानुजन संख्या के रूप में विख्यात है। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण पटैरिया, रेखा रानी, नीलम कुशवाहा, विपिन गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें