फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: इनाम जीतने का झांसा देकर हड़पे 27 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
इनाम जीतने का झांसा देकर हड़पे 27 हजार
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत स्टेशन रोड निवासी को साढ़े सात लाख की लाटरी जीतने का झांसा देकर 27 हजार रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड निवासी डा. विजय चौहान पुत्र राजेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन अगस्त को वह अपने घर पर ही था। इसी दौरान उसकी पुत्री अचल चौहान के मोबाइल नंबर पर एक फोन आया और साढ़े सात लाख रुपये जीतने की जानकारी दी। इसके साथ ही आरोपी ने बताया कि इनाम की राशि प्राप्त करने के लिए 45 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी पड़ेगी। पीड़ित ने झांसे में आकर आरोपियों को 27 हजार रुपये दे दिए जो आरोपियों ने धोखाधड़ी कर हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर हरियाणा के गुडगांव स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मोनू कुमार और गुडगांव स्थित एक बैंक के मैनेजर महेश अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें