फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुवन मुंदिर प्रांगण में कल योग को जुटेंगे शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
तुवन मंदिर प्रांगण में कल योग को जुटेंगे शहरवासी
विज्ञापन

जिला प्रशासन तैयारियां में जुटा, डीएम ने दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। गत वर्ष की भांति इस बार भी 21 जून को तुवन मंदिर प्रांगण में चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है। इसके लिए आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि गत वर्षों में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से अधिक संख्या में इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में युवाओं को जोड़ते हुए उत्साहपूर्वक मनाया जाये। गत वर्षों में मनाये गये योग दिवस कार्यक्रम के क्रम में इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का केंद्र बिन्दु ‘‘मास योग प्रदर्शन’’ भी होगा, जहां प्रतिभागी सद्भाव के साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल में भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह सात से आठ बजे के मध्य जनपद मुख्यालय सहित विकास खंड और तहसील स्तर पर होगा।
विज्ञापन

योग दिवस पर योग कार्यक्रम के आयोजन के संदर्भ में तैयारियों को जायजा लेने के लिए प्रभारी जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने एक बैठक आहूत की थी, जिसमें इस कार्यक्रम में सहभागी सभी विभागों के अधिकारी एवं स्वयंसेवी संगठनों ने प्रतिभाग किया। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अरविंद कुमार जैन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का केंद्र बिन्दु ‘‘मास योग प्रदर्शन’’ के लिए विगत एक माह से पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान एवं महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत द्वारा महिला, पुरुष एवं बालिकाओं को अभ्यास कराया जा रहा है, जो योग दिवस में प्रतिभाग करेंगे और योग कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रभारी जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह द्वारा साफ-सफाई, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति के साथ ही पीने के पानी के कंटेनरों की समुचित मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है, साथ ही बताया गया कि तुवन मंदिर प्रांगण में योग में भाग लेने वाले आगंतुकों हेतु महिला एवं पुरुष के लिये अलग-अलग बैठने की व्यवस्था, आवश्यकतानुसार बैरिकेटिंग एवं अन्य साज-सज्जा, लाउड स्पीकर आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने प्रतिभागियों के लिए स्वलपाहार की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर समुचित पुलिस व्यवस्था, यातायात एवं वाहन व्यवस्था के निर्देश भी दिये। कार्यक्रम स्थल पर समुचित संख्या में महिला एवं पुरुष चिकित्सकों की तैनाती के साथ आवश्यक दवाओं का प्रबंध भी सुनिश्चित किया जाएगा। जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय ने बताया कि जनपद मुख्यालय पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए तुवन मंदिर प्रांगण को चिन्हित किया गया है। तुवन मंदिर के प्रांगण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद क्षेत्र एवं तहसील क्षेत्र के प्रतिभागियों के साथ नगर की कई स्वयं सेवी संस्थाएं भी प्रतिभाग करेंगी। जनपद मुख्यालय सहित विकास खंड एवं तहसील क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षक योग का प्रशिक्षण प्रतिभागियों को प्रदान करेंगे। तुवन मंदिर प्रांगण एवं तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें