फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल: मड़ावरा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर-संडे के तीसरे मैच में यंग स्टार ने मारी बाजी
विज्ञापन

मड़ावरा(ललितपुर)। राधे क्रिकेट ग्राउंड पर प्रत्येक रविवार को सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच चल रही 5 मैचों की सुपर-संडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में यंग-स्टार ने लगातार बाजी मरते हुए सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली। टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में यंग स्टार के कप्तान ज्ञानसिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर खेलते हुए विपक्षी टीम को 130 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओल्ड इस गोल्ड भारत क्लब टीम ने काफी संघर्ष किया और आखिरकार 96 रनों पर ही ढेर हो गयी।
विज्ञापन

इस मैच के एंपायर रूप में टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी रफीक खान एवं मंगलसिंह राजपूत ने अपना योगदान दिया। क्रिकेट मैच में रिजवान खान(सनी), एड. जयराम पटेल, राघवेंद्र यादव, प्रदीप कुमार, संजय भदौरिया सुरेंद्र प्रजापति, हेमंत यादव, संजीव कुमार, पप्पू यादव, कपिल कुमार, नीलेश कुशवाहा, पवन पाल, विक्की, बोवी नरवरिया समेत समस्त क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. रामपाल सिंह, शेरसिंह तोमर, अजीज सहारा, डॉ. अनिल कुमार, इमरान खान, राहुल श्रोती, सुरेश मास्टर, मुरलीधर कुशवाहा, दिलीप सिंह, रूपनारायण सोनी, तखत सिंह लंबरदार, का भी सहयोग रहा। 2-1 से मुकाबला जीत चुकी दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की सुपर संडे सीरीज का तीसरा मैच दोनों टीमों के बीच अगले रविवार को प्रात: 11 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें