फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बगावत करने वाले प्रत्याशी निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा से बगावत करने वाले प्रत्याशी निष्कासित
विज्ञापन

ललितपुर। निकाय चुनाव में पार्टियों से बागी हुए नेताओं को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गौरतलब हो कि निकाय चुनाव में जिले की चारो सीटों पर भाजपा से बगावत कर कई प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं। इसमें ललितपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने अपनी पत्नी रजनी कुशवाहा को निर्दलीय उम्मीदवार बनाया है, वहीं नरेंद्र कड़ंकी ने बगावती तेवर दिखाते हुए वंदना कड़ंकी को निर्दलीय उम्मीदवार बनाया है। महरौनी नगर पंचायत सीट से दुष्यंत बड़ौनियां ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी से बगावत करते हुए निर्दलीय पर्चा भरा है और यहीं से संजय पांडेय भारत ने भी पार्टी से बगावत की है। तालबेहट नगर पंचायत सीट से पुनीत सिंह परिहार और सुनील त्रिपाठी ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्घ बिगुल फूंक दिया है। पाली नगर पंचायत सीट से महेंद्र चौरसिया ने बगावती तेवर दिखाकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया है। जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र लोधी ने बताया कि इन सभी प्रत्याशियों को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ने के कारण प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें