फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में जारी हुए 166 अस्थाई विद्युत नलकूप कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन में जारी हुए 166 अस्थाई विद्युत नलकूप कनेक्शन
विज्ञापन

सिंचाई सुविधा को बिजली विभाग दे रहा अस्थाई कनेक्शन
रसीद कटवाने के दिन ही जारी हो रही उपभोक्ताओं को सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
बिजली विभाग द्वारा राजस्व बढ़ाने के साथ ही किसानों को कम खर्च और कम समय में चार महीने के लिए अस्थाई विद्युत नलकूप कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को सिंचाई के लिए सीमित साधन सुविधा के साथ ही खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। विभाग द्वारा जिले में तीन दिन में ही 166 अस्थाई विद्युत नलकूप कनेक्शन जारी किए गए हैं।
इस बार बारिश कम होने के कारण जहां उपभोक्ताओं खरीफ की फसल में भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है, वहीं देर से बारिश में बांधों के पूर्ण क्षमता से भराव नहीं होने के कारण रबी की फसल की चिंता भी किसानों को सताने लगी है। इसके चलते शासन द्वारा किसानों के हित में खेतों की सिंचाई के लिए अस्थाई रूप से कम क्षमता वाले विद्युत नलकूप कनेकशन का प्रावधान किया गया है। इसमें किसानों को दो किलोवाट से लेकर पांच किलोवाट क्षमता तक के सिंचाई के लिए विद्युुत कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को उपरोक्त अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेने के लिए सबसे पहले विद्युत विभाग में जाकर निर्धारित क्षमता के हिसाब से रसीद कटवानी होगी। इसके बाद किसान उपभोक्ता को उक्त खेत की खतौनी की नकल, स्वयं की एक फोटो व आधार कार्ड प्रपत्र के साथ अस्थाई कनेक्शन वाला एक फार्म भरना होता है। यह सब प्रपत्र और रसीद की प्रक्रिया के बाद विभाग द्वारा किसान उपभोक्ताओं को अस्थाई कनेक्शन जारी कर दिया जा रहा है। विभाग के माध्यम से तीन दिन में अब तक कुल 166 किसान उपभोक्ताओं को अस्थाई कनेक्शन जारी किए गए हैं। इसमें महरौनी क्षेत्र में करीब 100, बाईपास विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत 60 और तालबेहट क्षेत्र में छह कनेक्शन जारी किए गए हैं। विभाग द्वारा दो किलोवाट के कनेक्शन के लिए 12 हजार 815 रुपये और तीन किलोवाट के कनेक्शन के लिए 18 हजार 395 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


स्टोर में ट्रांसफामर्स की मारामारी से किसान परेशान
विद्युत विभाग द्वारा खेतों के सिंचाई के लिए इस वर्ष अब तक कुल 155 स्थायी नलकूप कनेक्शन जारी किए गए हैं। विभाग द्वारा नलकूप कनेक्शन की कागजी प्रक्रिया तो पूरी कर ली गई है, लेकिन विद्युत स्टोर की कार्यप्रणाली एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गई है और किसान उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर वितरण में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नए स्थायी विद्युत नलकूप कनेक्शनों पर उपभोक्ताओं स्टोर से तार, खंभा, इंसुलेटर आदि सामान तो उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन एक सैकड़ा से अधिक किसान ऐसे हैं, जिन्हें कनेक्शनों पर अब तक ट्रांसफार्मर वितरण नहीं किया सका है। इससे किसानों के सामने रबी की फसल की सिंचाई का संकट भी उत्पन्न हो गया है। हालांकि विद्युत अधिकारियों द्वारा कंपनियों से ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराया जाना बताया जा रहा है।

बिना बिजली के ही थमा दिए बिल
बिरधा विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत नाराहट फीडर से जुड़े ग्राम बरेजा में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आधा दर्जन किसानों ने खेतों में सिंचाई के लिए लाखों रुपये खर्च करके विद्युत नलकूप कनेक्शन लिए थे। लेकिन अब तक यहां बिजली की लाइन कंपलीट नहीं की गई है। इसके चलते किसानों को नलकूप कनेक्शन लेने के बाद भी विभाग द्वारा बिजली उपलब्ध नहीं कराई है, जिसकी वजह से किसानों को नलकूप कनेक्शन होने के बाद भी बिजली नहीं होने के कारण खेतों की सिंचाई से वंचित रहना पड़ रहा है। जबकि वर्तमान में रबी की बुवाई के लिए सिंचाई का समय चल रहा है। बताया गया है कि यहां के लिए विद्युत लाइन निकली है लेकिन एक फेस नहीं डाला गया है। जिससे यह नलकूप कनेक्शन की मोटरें धूल खा रही हैं। इसके बाद भी बिजली विभाग द्वारा बिना बिजली पहुंचे ही उक्त किसानों के नलकूप कनेक्शन के बिल भी जारी कर दिए हैं। इससे एक-एक किसान को पांच हजार रुपये का बिल थमाया गया है। कनेक्शन लेने वालों में गुलाब सिंह लोधी, हनुमत सिंह लोधी, जुगराज सिंह लोधी, कल्याण सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर भेजे हैं, पूरे बुंदेलखंड में है समस्या
नए विद्युत नलकूप कनेक्शन के लिए 25 केवी क्षमता के 24 ट्रांसफार्मर ललितपुर भेज दिए हैं। बाकी ट्रांसफार्मर्स के लिए कंपनी में डिमांड लगी है। जीएसटी लगने से शुरुआत में कंपनियों ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराए। यही वजह है कि यह समस्या पूरे बुंदेलखंड में है।
राजीव अग्रवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत स्टोर विभाग, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें