फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौनी 2

विज्ञापन
विज्ञापन
सेल फटने से दो बच्चे घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी कोतवाली के ग्राम अगौरा में सड़क पर मिले सेल के फटने से दो बच्चे घायल हो गए। दोनों ने सेल को बैट्री से जैसे ही जोड़ा तो विस्फोट हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम अगौरा निवासी माखन उर्फ रगबर पुत्र लाखन सहरिया, छोटू पुत्र संतोष बुनकर, प्रान पुत्र उमेश यादव व अरविंद गांव में ही खेल रहे थे कि उनको रास्ते में पड़ा एक सेल मिला। इसको लेकर बच्चे घर पहुंचे और वहां से मोबाइल की फूली हुई बैटरी लेकर आए और सेल में तार लगाकर बैट्री से जोड़ दिया। इससे तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। इसमें माखन और छोटू बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों बालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महरौनी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


- तार लगाकर बैट्री से जोड़ने पर हुआ विस्फोट
- हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल भेजा गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें