भरतपुरा में क्षयरोग शिविर में मौजूद चिकित्सक व अन्य
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ब्लाक जखौरा के ग्राम भरतपुरा की सहरिया बस्ती में अक्षय परियोजना के तहत शिविर लगाया गया, जिसमें टीबी रोग के संदिग्ध 14 लोगों की जांच कर सैंपल लिए गए।
जिला क्षयरोग अधिकारी डा. जेएस बख्सी ने टीबी के संदिग्ध रोगियों की स्क्रीनिंग की गई। पांच रोगियों का परीक्षण किया गया और 14 मरीजों की बलगम जांच के लिए स्पुटम कप वितरित किए गए। खांसी, जुकाम और सामान्य बुखार के मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की भी जांच की गई।
डा. जेएस बख्शी ने राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों को इलाज के दौरान पोषण सहायता देने के लिए इंसेटिव प्रदान करने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपचार करा रहे मरीजों को पांच सौ रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जाती है। उन्होंने कोबिड-19 से बचाव के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान आदेश श्रीवास्तव, विवेक सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।