फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार स्थानों में एक स्थान पर लगी मात्र 14 लोगों को वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक रविवार को अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट पार्क में आयोजित की गई। जिसमें कोविड परिणामों पर समीक्षा की गई। रविवार को चार स्थानों में से एक ही स्थान पर 14 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी ने अवगत कराया कि जनपद में आरआरटीटी टीम का परफॉर्मेंस ठीक नही है, इसमे सुधार लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्लांट हैड भारत एक्सप्लोसवि लि. ललितपुर द्वारा कफ सीरप मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराए गए हैं। वैक्सिनेशन की समीक्षा में बताया गया कि रविवार को चार स्थानों में से एक ही स्थान पर 14 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। इस पर निर्देश दिए गए कि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा मुनादी करते हुए लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि बाहर से आने वाले प्रवासियों की रेलवे स्टेशन पर जांच की व्यवस्था की जाए, आइसोलेशन के जिन मरीजों के घर पर अलग शौचालय नहीं है, उन्हें कोविड अस्पताल भेजा जाए। इसके साथ ही पब्लिक अड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड टीकाकरण के सम्बंध में जागरूकता फैलाई जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीकेइगर्ग, परियोजना निदेशक डीआडीए बलिराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएन सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्रवीर यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहाल चंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्प वर्मा, डॉ. जे एस बक्सी, डा. राजेश भारती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें