फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के पहले दिन पानी के लिए तरसे रोजदार

विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान में भी नहीं दुरुस्त हुई पानी की आपूर्ति
विज्ञापन

ललितपुर। रमजान से पहले ही मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भरपूर पानी की सप्लाई की मांग की गई थी लेकिन इसके लिए कुछ भी नहीं किया गया। इसी वजह से पहले ही रोजे को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बहुत कम पानी की सप्लाई हुई। इसकी वजह से रोजेदारों को वजू तक के लिए पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
काफी समय से चली आ रही पानी की समस्या अभी तक दुरुस्त नहीं हुई है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह भी विभिन्न मोहल्लों का दौराकर पानी की समस्या से रूबरू हो चुके हैं। इसके बाद बीते दिनों एसडीएम सदर गजल भारद्वाज ने गांधीनगर में चिराग शाह बाबा वाली गली में समस्या जानने पहुंची थीं। नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने भी जल संस्थान, जल निगम व सभासदों के साथ बैठक कर इसके समाधान पर चर्चा की थी। गत दिवस बुंदेलखंड विकास सेना ने जल संस्थान में मटका फोड़कर विरोध दर्ज कराया था। इन सबके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। मुस्लिम बहुल क्षेत्र के लोग रमजान में पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद जताए बैठे थे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। रमजान के पहले ही दिन जलापूर्ति धोखा दे गई। मोहल्ला गोविंद नगर में रोजेदार पानी के लिए परेशान रहे। यहां तो जलसंस्थान ने पानी के टैंकर भी नहीं भेजे। मोहल्ला चौबयाना, महावीरपुरा, मऊठाना, चिरोलपुरा में पंद्रह मिनट की जलापूर्ति हुई। अन्य मोहल्लों में भी पेयजल समस्या बनी हुई है। उधर, नागरिकों का मानना है कि जब तक पाइप लाइन में बने लीकेज दुरुस्त नहीं होंगे, तब तक जलापूर्ति पटरी पर आने वाली नहीं है। यहां तक कि कचहरी चौराहे पर पाइप लाइन में लीकेज है। एसपी आफिस के आसपास भी पाइप लाइन में लीकेज हैं। कसाई मंडी के पास बनी पानी की टंकी से लोअर जोन में जलापूर्ति होती है। इसके ठीक बगल में प्रसाधन केंद्र के पास लीकेज है। इस तह से काफी पानी लीकेज में बर्बाद हो रहा है। बीते दिनों जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव पानी की टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तब उन्हें यह लीकेज नजर नहीं आया था। इसके अलावा गिरजाघर के पास पाइप लाइन लीकेज बना हुआ है।
विज्ञापन


पानी की बढ़ गई खपत
पानी की खपत बढ़ गई है, जिस वजह से लोगों को पानी कम उपलब्ध हो पा रहा है। जहां पेयजल की समस्या बनी है, वहां टैंकर चलवाए जा रहे हैं।
प्रवीण यादव , अधिशासी अभियंता
जल संस्थान


कई दिनों से नहीं आ रहा पानी
मोहल्ला गोविंद नगर में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। जल संस्थान के अधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है।
शरीफ, गोविंद नगर

कई दिनों से लड़खड़ाई है जलापूर्ति
कई दिनों से जलापूर्ति लड़खड़ाई हुई है। बाहुवलि नगर में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में हैंडपंप कम पानी दे रहे हैं।
ऋषभ जैन, बाहुवलि नगर

महीनों से नहीं आया पानी
पिछले कई महीनों से चौकाबाग में पानी नहीं आ रहा है। इस वजह से पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, मोहल्ला चौबयाना में कई दिनों से पंद्रह मिनट की जलापूर्ति हो रही है। कई अन्य मोहल्लों में समस्या बनी हुई है।
कामता प्रसाद, चौकाबाग

पेयजल की समस्या रोजेदारों पर भारी पड़ रही है। कई लोग हैंडपंप पर खड़े नजर आए। कहीं जगहों पर हैंडपंप भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।
अरमान , गोविंद नगर

टैंकर नहीं भेजे गए
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने समस्याग्रस्त क्षेत्रों में टैंकर भेजने की बात कही थी लेकिन गोविंद नगर में कोई टैंकर नहीं आया जिस वजह से रोजेदारों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

जहीर अली रानू, सभासद, रावतयाना

पानी की बर्बादी रोकने को होगा निरीक्षण
पानी की बर्बादी रोकने के लिए गलियों में निरीक्षण किया जाएगा। जहां पानी बर्बाद होता मिला, उन्हें नोटिस थमाते हुए हिदायत दी जाएगी। बुधवार से जल संस्थान के अधिकारियों ने निरीक्षण करने की बात कही है। प्रवीण यादव, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें