फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलैंडर में रिसाव से पकड़ी आग, प्रधानमंत्री आवास दरका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलेंडर में रिसाव से पकड़ी आग, मकान दरका
विज्ञापन

ललितपुर। मुहल्ला सिद्धनपुरा क्षेत्र में रविवार की दोपहर में एक मकान में सिलेंडर में रिसाव के चलते आग लग गई, जिससे मकान दरक गया। मुहल्लेवासियों ने किसी प्रकार पानी डालकर आग पर काबू पाया, जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुुंच गई थी।
विज्ञापन

मुहल्ला सिद्घनपुरा में बी केबिन के थोड़े आगे रामदास का आवास हैं, जिसमें शंकर रायकवार निवास करते हैं। रविवार की दोपहर में मकान में गैस चूल्हे पर खिचड़ी पक रही थी कि अचानक से सिलैंडर में रिसाव के चलते किसी प्रकार आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कमरे में रखे कपड़े व अन्य सामान भी जलने लगा। यह देख मुहल्लेवासी एकत्रित हो गए और आग बुझाने के लिए अपने-अपने साधनों से मकान में पानी डालने लगे और इसकी जानकारी फायर बिग्रेड को दी। जिस पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। मुहल्लेवासियों को फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस घटना में भवन स्वामी का मकान भी दरक गया है। बताया गया है कि शंकर रायकवार मकान में रखा दूसरे सिलैंडर हटाने के चक्कर में पैरों में थोड़े आहत हुए हैैं। नेहरुनगर चौकी इंचार्ज संदीप सिंह सेंगर ने बताया कि मकान में आग लगी थी, जिसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें