नापेड विधि से कंपोस्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया
ललितपुर। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा बुधवार को नाडेप विधि से कंपोस्ट बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में आयोजित किया गया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र के सदस्य वैज्ञानिक डॉ. दिनेश तिवारी ने नाडेप विधि से बनायी जाने वाली कंपोस्ट की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विधि से बनी कंपोस्ट की खाद लगभग 120 दिन में तैयार हो जाती है। यह अच्छे गुणवत्ता युक्त होती है और खेत में डालने से मृदा की उर्वरा क्षमता में सुधार होता है एवं उत्पादन अच्छा मिलता है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एके चौहान ने आज के समय में बुंदेलखंड क्षेत्र में जैविक खेती के अंतर्गत नाडेप विधि से बनाई जाने वाली कंपोस्ट की उपयोगिता के बारे में बताया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डा. एनके पांडेय, डा. मारुफ अहमद, डा. सरिता देवी एवं डा. नितिन कचरू यादव तथा 32 किसान उपस्थित रहे।