फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63.90 लाख की बकाएदारी पर काटे 156 बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाएदारी पर काटे 156 बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

ललितपुर। सरचार्ज समाधान योजना के अंतर्गत बिजली विभाग ने शुक्रवार को शहर के मुहल्ला लक्ष्मीपुरा, नदीपुरा, चौबयाना, खिरकापुरा, विष्णुपुरा में लगाए गए मेगा विद्युत शिविर व अभियान के दौरान 63.90 लाख रुपये की बकाएदारी पर 156 विद्युत कनेक्शन काटे और साढ़े पंद्रह लाख रुपये विद्युत राजस्व भी वसूला। विभाग द्वारा अभियान के दौरान सरचार्ज समाधान योजना के तहत 94 पंजीकरण भी कराए। मेगा शिविर में पूरे जिला से बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

बिजली विभाग द्वारा अधीक्षण अभियंता पीआर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के मुहल्ला लक्ष्मीपुरा व नदीपुरा में मेगा विद्युत शिविर लगाए गए और नदीपुरा, खिरकापुरा, विष्णुपुरा, चौबयाना क्षेत्र में विद्युत टीमों की मदद से विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार कटियार, आकाश सचान, उपखंड अधिकारी प्रथम राजेश पटेल, उपखंड अधिकारी द्वितीय जगदीश प्रसाद, सौरभ पटैरिया, अवर अभियंता पंकज मौर्य, पंकज सोनी, राजकुमार, एसपी सिंह, बृजेंद्र पाल की टीम ने शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे से कर्मचारियों के साथ अभियान चलाया गया। मेगा शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं को खुद अधिशासी अभियंता व उपखंड अधिकारी ने मौके पर निस्तारण कराए और राजस्व जमा कराया। वहीं, अवर अभियंताओं ने उपखंड अधिकारियों के साथ घर-घर जाकर मुहल्लों में चेकिंग की। मीटरों की जांच की गई और घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर लगाया। मीटरों में गड़बड़ी पर विभाग द्वारा मौके पर ही मीटरों को भी बद3ला गया। इस प्रकार शुक्रवार के अभियान के दौरान बिजली विभाग ने 32 विद्युत मीटर बदले और सरचार्ज माफी समाधान योजना के तहत 94 उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराए। विभाग द्वारा 63.90 लाख रुपये की बकाएदारी वाले 156 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी मौके पर ही अभियान के दौरान काट दिए गए। वहीं, विभाग द्वारा काउंटरों के माध्यम से शुक्रवार को 15.5 लाख रुपये का विद्युत राजस्व वसूला गया। हालांकि वसूली गई रकम बकाएदारी के सापेक्ष काफी कम है और वर्तमान में नगर के ही बिजली उपभोक्ताओं पर लगभग 38 करोड़ रुपये की विद्युत बकाएदारी चल रही है। इसके चलते विभाग द्वारा शहर में ही 24 फरवरी को भी एक और मेगा विद्युत शिविर व अभियान चलाया जाएगा और बाकी शहर के मुहल्लों में विद्युत चेकिंग अभियान से बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे और पंजीकरण कराने वालों को राहत दी जाएगी। इस दौरान चेकिंग में विद्युत चोरी पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर टीम में रमाकांत, राजेश, अजय साहू, सौरभ, दशरथ राजपूत, जगतपाल सिंह, रामसहाय, गोलू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें