शिक्षकों ने मांगा पांच माह का वेतन
ललितपुर। 41550 भर्ती में नियुक्त शिक्षकों ने 5 माह बीत जाने के बाद भी वेतन भुगतान नहीं होने पर प्रदेश के श्रम व सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वेतन भुगतान की कार्रवाई प्रारंभ करने की मांग की है। इसमें कहा गया कि 5 माह होने के बाद भी वेतन नहीं मिलने से नवनियुक्त शिक्षक आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें अन्य जनपदों की भांति शपथ पत्र के आधार पर एवं पूर्व में समायोजित शिक्षामित्रों की पूर्व सत्यापन के आधार पर वेतन निर्गत करने की मांग रखी। ज्ञापन देते समय श्रीनारायण पाण्डेय, अभिषेक नायक, शैलेंद्र राजा, आदेश पुरोहित ,हरिश्चन्द्र विजय,दिव्यांशु, रवि गुप्ता,असीम जैन,हरेंद्र सिंह,अहसान खान, नरेंद्र कुमार, नितिन, आयुषी गौर, राजकुमार,अभिनव, नरेश ,संदीप शर्मा, नीलेश साहू, इंद्रपाल राजपूत, स्मृति सिंह,परमानंद, रश्मि यादव, अंशुल चौरसिया आदि उपस्थित रहे।