फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल खतौनी को निकालने में परेशान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नकल खतौनी को निकालने में परेशान करने का आरोप
विज्ञापन

ग्रामीण ने की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम देवरान निवासी ग्रामीण ने एसडीएम तालबेहट को प्रार्थना पत्र देकर तालबेहट तहसील से नकल खतौनी निकालने के लिए अधिक राशि मांगने और न देने पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम देवरान निवासी ग्रामीण लक्ष्मीनारायण पुरोहित पुत्र भवानीदास की ओर से राजेन सिंह ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने करीब दो माह पूर्व तालबेहट तहसील से नकल खतौनी निकलवायी थी, जिस पर नकल खिड़की पर मौजूद कर्मचारी ने 15 रुपये के स्थान पर उससे एक नकल की खाते से 20 रुपये वसूले, जिस पर उसने तत्काल इसकी शिकायत एसडीएम तालबेहट से की थी। तब उक्त कर्मचारी ने उसके पैसे वापस करते हुए धमकी दी कि नकल तो वह ही निकालता है आगे अब वह चक्कर ही काटता रहेगा, लेकिन उसकी नकल नहीं निकालेगा। उसने बताया कि पिछले दो दिन से वह नकल के लिए आ रहा है, लेकिन उक्त कर्मचारी द्वारा स्पष्ट रूप से कहा जा रहा है उसके गांव की खतौनी नहीं खुल रही है और नेट की समस्या के चलते वह नकल नहीं मिलेगी। जिसके संबंध में उसने गत दिवस 23 अक्टूबर को तहसीलदार तालबेहट से शिकायत की थी, लकिन इसके बाद भी उसे नकल नहीं मिली। आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त कर्मचारी उससे ईर्ष्या द्वेष रखता है और हर किसान से स्पष्ट रूप से कहता है कि बीस रुपए हो तो तत्काल नकल मिलेगी, नहीं तो एक दो घंटे के लिए लाइन में लगना पड़ेगा। पीड़ित ने उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें