फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

--बारिश के पानी से उखड़ा सड़क का डामरीकरण 1

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 2,3
विज्ञापन

कैप्सन-
एक ही बारिश में उखड़ गया सड़क का डामरीकरण
निर्माण की गुणवत्ता पर लोग उठा रहे हैं सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए कराया गया डामरीकरण एक मानसून का सीजन भी नहीं झेल पाया है। इससे सड़कों की गुणवत्ता पर अंगुलियां उठने लगी हैं। इसका ताजा उदाहरण आईटीआई का रोड है जो इस बारिश में उखड़ गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने अपने कंधों पर नगर क्षेत्र के समुचित विकास की जिम्मेदारी ले रखी है। बीते महीनों में योगी सरकार ने सड़कों की स्थिति को जानने के लिए गड्ढायुक्त सड़कों का चिह्नींकरण कराया। इसके पश्चात उन सड़कों को निर्मित करने के निर्देश दिए। इस क्रम में आईटीआई की सड़क का निर्माण कराया गया। इसमें कुछ हिस्से पर सीसी रोड व बाकी पर डामरीकरण कराया गया, लेकिन नवनिर्मित सड़क मौजूदा मानसून सीजन की बारिश नहीं झेल पाई। सड़क पर कई जगहों पर छोटे-बड़े गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। पुलिया के पास सड़क पर बना एक गड्ढा राहगीरों व दुपहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। इससे चंद कदम की दूरी पर रेल पुल के नीचे भी बारिश का पानी भरा हुआ है। बारिश के भरे पानी के बीच से दुपहिया वाहन चालक निकलने से कतराते हैं, उन्हें वाहन के असंतुलित होकर गिरने का भय सताता रहता है। इस मार्ग पर जहां आईटीआई, केंद्रीय विद्यालय, रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय व आसरा कालोनी व ग्राम कुआतलां व बुढ़वार है। वहीं, इस मार्ग से वसुंधरा कालोनी व चांदमारी पर रहने वाले लोगों की आवाजाही रहती है। इसके चलते मार्ग व्यस्त बना रहता है। इसके बाद भी इस मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष पनप रहा है।
विज्ञापन


पुलिया की कराई जाएगी मरम्मत
पुलिया की स्थिति ठीक नहीं है। इस वजह से वहां बारिश का पानी भर जाता है। इसकी शीघ्र ही मरम्मत कराई जाएगी।
रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें