फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ही नहीं हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि विद्यालय को बनाए बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यालय की विकास योजना बनाई
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान और कुसुमा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सुगम कार्यक्रम के तहत माध्यमिक विद्यालयों में विकास एवं प्रबंध कमेटी के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत 30 दिसंबर और 02 जनवरी को ग्राम थनवारा के राजकीय हाईस्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया। इसमें थनवारा राजकीय हाईस्कूल के साथ ग्राम करमुहारा और मेनवारा के भी राजकीय हाईस्कूलों की एसएमडीसी समिति ने भी प्रशिक्षण लिया है। प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर अमित शुक्ला व गोविंद सिंह राजपूत ने एसएमडीसी के सदस्यों को एसएमडीसी की उपयोगता व उनके कार्यों से अवगत कराया। इसके साथ ही सदस्यों का सहयोग लेते हुए विद्यालय की एक विकास योजना का निर्माण कराया और इस पर सामूहिक चर्चा करके गतिविधियां आयोजित कराई गईं। प्रशिक्षण के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनरों ने सभी को यह संकल्प दिलाया कि वह सभी गांव वालों के संयुक्त सहयोग से अपने राजकीय हाईस्कूल को आदर्श स्कूल बनाएेंगे। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा सदस्यों की सहायता से अकादमिक अनुश्रवण प्रपत्र एवं विद्यालय प्रबंध व विकास समिति के समीक्षा प्रपत्र को भरवाया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि किसी भी विद्यालय की बेहतर विकास योजना तब तक प्रभावी नहीं हो सकती जब तक उसका अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समय-समय पर न किया जाए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण कार्य पर संतुष्टि जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने समिति के सदस्यों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं है। विद्यालयों में आप और हमारे ही बच्चे पढ़ते हैं, इसलिए अपने ही बच्चों के भविष्य और बेहतर शिक्षा के लिए हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने बच्चों के विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाने का काम करें। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं में भी ले आने की बात की है। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में राजकीय हाईस्कूल थनवारा की प्रधानाचार्या मंजूषा श्रीवास्तव, करमुहारा के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार भार्गव व मेनवारा प्रधानाचार्य सुनील कुमार का अहम सहयोग रहा। इस दौरान आमोद कुमार, पारुल जैन, देवेंद्र कुमार, नीरज समेत तीनों राजकीय विद्यालयों के एसएमडीसी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें