फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान गोष्टी में डीएम ने दी किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17
विज्ञापन


सीएचसी में गंदगी मिलने पर भड़के डीएम
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- किसान गोष्ठी में शामिल होने के बाद पहुंचे थे जिलाधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बार। सोमवार को ब्लाक बार के सामुदायिक विकास भवन में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में शामिल होने के बाद डीएम मानवेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीएचसी परिसर में गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
गोष्ठी के बाद डीएम मानवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर देखा, जिसमें कुछ कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं मिले जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किए। मरीजों की सुविधा के लिए बने शौचालयों पर भी ताला लटका पाया गया। इसके बाद डीएम ने लैब में जाकर वहां की जाने वाली जांचों के बारे में जानकारी प्राप्त की। लैब टेक्नीशियन प्रह्लाद भारती ने डीएम को बताया कि लैब में हीमोग्लोबीन, मलेरिया, टाईफाइड आदि रोगों की जांच की जाती है। लैब के बाद उन्होंने एनआरसी में जाकर कुपोषित बच्चों को देखा। एनआरसी में कुल 06 बच्चे भर्ती बताए गए, जिसमें से 5 उपस्थित थे, इसके बाद डीएम ने स्टोर में जाकर दवाओं का स्टाक चेक किया, जहां उन्होंने पाया कि अनेकों उपयोगी दवाएं कई महीनों से नहीं है। इस पर उन्होंने ने अधीक्षक डा. ध्रुव कुमार को दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अल्प्राजोलान नामक दवा के स्टॉक एवं उपलब्धता में अंतर पाए जाने पर फार्माशिस्ट से स्पष्टीकरण तलब किया। स्टोर के बगल में स्थित नर्स ड्यूटी कक्ष में भारी मात्रा में एक्सपायर फॉलिक एसिड की दवाएं मिलीं, जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रसव वार्ड में जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। वहीं उन्होंने वाह रोगी विभाग में जाकर मरीजों से उनका हालचाल पूछा और केंद्र में उपलब्ध कराई जाने वाली चिकित्सकीय सहायता के बारे में भी मरीजों व तीमारदारों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान महिलाओं ने स्टाफ कर्मचारियों पर नसबंदी का रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर तीन-तीन सौ रुपये लेने की शिकायत भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की योजनाओं का लाभ लें किसान-डीएम
बार। ब्लाक भवन में आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने किसानों को रवि की बुवाई के समय शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कृषि विभाग से बीजो के वितरण खाद वितरण एवं कीटनाशक के बारे में विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में किसानों को बताया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के कई किसानों ने कृषि गोष्ठी में भाग लिया। डीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि कोई भी किसान शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। किसानों ने अनियमित बिजली कटौती से सिंचाई में हो रही समस्या के बारे में डीएम को अवगत कराया। इस मौके पर कृषि विभाग के कृषि उपनिदेशक संतोष कुमार सविता, दीपेंद्र कुमार यादव, नारायण दास वर्मा व इदरीस खान समेत समस्त स्टाफ व क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें