फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के दूसरे चरण में नामाकंन आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव: दूसरे चरण में नामांकन आज से
विज्ञापन

ललितपुर।
निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ हो रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नवीन तहसील को नामांकन स्थल बनाया है। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरीकेडिंग लगा दी गई है।
जिला मजिस्ट्रेट मानवेंद्र सिंह ने द्वितीय चरण का औपचारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत एक नवंबर से सात नवंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नवीन तहसील में नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का नामांकन उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में जमा किया जाएगा। वहीं, वार्ड नंबर एक से पांच तक के नामांकन नवीन तहसील में कक्ष संख्या एक में जमा होंगे। वार्ड नंबर छह से दस तक कक्ष संख्या दो में, वार्ड संख्या ग्यारह से पंद्रह तक कक्ष संख्या तीन में, वार्ड संख्या सोलह से बीस तक कक्ष संख्या चार में, वार्ड संख्या इक्कीस से छब्बीस तक तहसीलदार न्यायालय कक्ष में जमा किए जाएंगे। महरौनी नगर पंचायत अध्यक्ष का नामांकन उप जिलाधिकारी महरौनी न्यायालय कक्ष में भरा जाएगा। वार्ड सदस्य के लिए न्यायालय कक्ष तहसीलदार महरौनी में जमा होंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष का नामांकन उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में जमा होगा। जबकि सदस्यों के नामांकन तहसीलदार न्यायालय कक्ष में भरा जाएगा। नगर पंचायत पाली अध्यक्ष पद का नामांकन उप जिलाधिकारी पाली न्यायालय कक्ष में जमा होगा। वार्ड सदस्यों के नामांकन तहसीलदार पाली के न्यायालय कक्ष में भरे जाएंगे। उधर, उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित ने नवीन तहसील में तैयारियों का जायजा लिया। जिस पर उन्होंने संतोष जाहिर किया।
विज्ञापन


यह है चुनाव कार्यक्रम
एक से सात नवंबर तक नामांकन, आठ नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, दस नवंबर को नामांकन पत्र की वापसी, ग्यारह नवंबर को प्रतीक आवंटन, छब्बीस नवंबर को मतदान एवं एक दिसंबर को मतगणना होगी।

नहीं बंट सके ड्यूटी आदेश
निकाय चुनाव अंतर्गत पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के ड्यूटी आदेश तकनीकी खामियों के चलते वितरित नहीं किए जा सके जो चर्चा का विषय बना रहा।
......
लखनऊ में बैठक आज
समाजवादी पार्टी की जिला प्रभारी ज्योति सिंह का कहना है कि पार्टी नेताओं की बैठक बुधवार को लखनऊ में आयोजित की गई है। जिसमें उम्मीदवार के चयन पर मंथन होगा।
.....
पहले दूसरे दलों की टिकट हो जाए फाइनल
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा का कहना है कि पहले भाजपा व सपा की टिकटें फाइनल हो जाएं, उसके बाद ही कांग्रेस अपना उम्मीदवार घोषित करेगी।
.......
पिछड़ा वर्ग का होगा उम्मीदवार
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण कुशवाहा का कहना है कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर पिछड़ा वर्ग से, महरौनी व तालबेहट में सामान्य वर्ग से व पाली नगर पंचायत में पिछड़े वर्ग का उम्मीदवार होगा। तीन नवंबर को तस्वीर साफ हो जाएगी।
.....
प्रदेश प्रभारी ने की सूची तलब
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक हरदयाल सिंह का कहना है कि प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने अध्यक्ष एवं पार्षद पद के दावेदारों की सूची तलब की है। उनकी सहमति मिलते ही सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

.....
संघ कार्यालय पर दावेदारों की परेड
मंगलवार को आरएसएस कार्यालय पर उस समय भाजपा नेताओं का जमघट लग गया जब एक नेता अपनी पत्नि की दावेदारी को मजबूती प्रदान करने के लिए समाज के लोगों को लेकर पहुंच गए। यह सूचना आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते ही अन्य नेता अपने समर्थकों को लेकर पहुंच गए। यहां निकाय चुनाव प्रभारी जेके सिंह ने सभी पक्षों को सुना। उन्होंने सभी को पार्टी के लिए काम करने की नसीहत दी। कई नेता स्वजातीय बंधुओं को टिकट देने की बात करते देखे गए। सबसे पहले नरेंद्र कड़की अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इसके कुछ ही मिनटों में अनिल अंचल, अशोक साहू, घनश्याम साहू, रत्नेश तिवारी, राजेश लिटौरिया भी कार्यालय में पहुंच गए। नगराध्यक्ष राजेश लिटौरिया का कहना है कि कोई पार्टी का कार्यक्रम नहीं था, इसलिए कुछ देर पश्चात यहां से निकल आए थे।
......
तिरानवें बिक फार्म
नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 14 व सदस्य पद के लिए 79 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें