फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त फब्बारे ने बिगाड़ी चौराहे की खूबसूरती

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त फव्वारे ने बिगाड़ी चौराहे की सुंदरता
विज्ञापन

ललितपुर।
शहर के प्रमुख चौराहों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाए तीन फव्वारों का नियमित रखरखाव नहीं किए जाने के चलते वह क्षतिग्रस्त होते जा रहे हैं। तुवन चौराहा पर बनाया गया राजस्थानी कलाकृति का फव्वारा दो सप्ताह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गया, इसकी मरम्मत नहीं होने के चलते चौराहे की सुंदरता बिगाड़ दी है। वहीं, इसके साथ ही अन्य फव्वारों का संचालन भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व जनपद के प्रमुख चौराहों को सुंदर बनाने के लिए लाल पत्थरों पर उकेरी गई राजस्थानी कलाकृति युक्त पत्थरों से यह फव्वारे स्थापित किए गए थे। शहर में चौराहों के सुंदरीकरण का यह कार्य तत्कालीन जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर द्वारा डूडा के माध्यम से कराया गया था। यह तीनों फव्वारे लाखों की लागत से लगाए गए हैं। इनमें से निकलने वाले पानी पर रंगीन रोशनी बिखरती नजर आती है। इस कार्य में करीब दो माह का समय लगा था। शुरुआत के दिनों में जब फब्बारों से रंगीन रोशनी पड़ती थी तथा पानी चलता था तो हर राहगीर फव्वारों की तारीफ किए बिना नहीं रहता था और कई लोगों द्वारा तो आज भी इनके पास खड़े होकर सेल्फी भी ली जाती है। यह तीनों फब्बारे शहर की सुंदरता को बढ़ाते दिखते हैं। लेकिन कुछ समय से इनकी सुंदरता की ओर जिम्मेदारों द्वारा रखरखाव के प्रति कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण इनका संचालन तक बंद पड़ा हुआ है। वहीं, तुवन चौराहा पर बने फव्वारे की राजस्थानी कलाकृति युक्त पत्थरों की दीवार भी दोनों ओर से क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में बंद पड़े इस फव्वारे की क्षतिग्रस्त दीवार से चौराहे की सुंदरता भी बिगड़ गई है। हर कोई राहगीर टूटे पड़े लाखों की लागत से बनाए गए इन फव्वारों के प्रति चिंता व्यक्त करता है, लेकिन इसी रास्ते से हर रोज प्रशासनिक अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है और क्षतिग्रस्त और बंद पड़े फव्वारे पर नजर भी जरूर पड़ती होगी। इसके साथ ही यहां से आए दिन मंत्री विधायकों और सत्ताधारी पदों पर आसीन कई पदाधिकारी भी अच्छी सेहत के लिए यहां से रोज टहलने निकलते होंगे। लेकिन, किसी का भी लाखों की लागत से बनाए गए इन क्षतिग्रस्त और बंद पड़े फव्वारों के रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें