फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट पकड़े गए 13

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना टिकट पकड़े 138 यात्री
विज्ञापन


ललितपुर। मंडलीय अधिकारियों के नेतृत्व में ललितपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न रूटों की ट्रेनों के दौरान टिकट चेकिंग अभियान में 138 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। बिना टिकट यात्रियों से करीब 59 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम रेलवे झांसी के निर्देशन में बुधवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। ललितपुर में टिकट चेकिंग एसीएम सीमा तिवारी के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें अप और डाउन रूट की ट्रेनों के स्टॉपेज के दौरान प्लेटफार्म और ट्रेन में टिकट चेक की गई। इससे बिना टिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई लोग चेकिंग स्टॉफ देेख बगलें भी झांकने लगे और भागने का प्रयास करते दिखे। लेकिन चेकिंग स्टाफ ने पूछताछ में करीब 138 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ लिया। जिनसे कुल 59 हजार 190 रुपए जुर्माना वसूला गया। टिकट चेकिंग स्टाफ ने सुबह भोपाल की ओर जाने वाली दक्षिण एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, कुशीनगर, साबरमती एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के अलावा अप रूट की पंजाबमेल, झेलम एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में यात्रियों की टिकट चेकिंग की। चेकिंग के दौरान डिप्टी सीटीआई एमके शुक्ला, आरके मालवीय, प्रदीप कुमार श्रीवास, झांसी सीटीआई एसके शुक्ला, नीलम सिंह, अरुण सचान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें