फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में बीसीसी ने डोडवाली ब्रदर्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर क्रिकेट लीग का पहला मैच बीसीसी के नाम

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। स्व. सुदामामल डोडवानी की स्मृति में श्रीतुवन मंदिर प्रांगण में ब्ऱहस्पतिवार को ललितपुर प्रीमियर लीग का शुभारंभ हो गया है। लीग का उद्घाटन मैच बीसीसी क्रिकेट क्लब और डोडवानी बद्रर्स के बीच खेला गया। बीसीसी क्लब ने दस रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एलपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुड्ड ूराजा ने किया। लीग का उद्घाटन मैच बीसीसी क्रिकेट क्लब व डोवानी ब्रदर्स के मध्य खेला गया। इसमें बीसीसी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 160 रन बनाए। टीम के कप्तान पुष्पेंद्र राजा ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य पाने के लिए मैदान में उतरी डोडवानी ब्रदर्स की टीम 150 रन ही बना सकी। विशिष्ट अतिथि के रुप में शैलेंद्र जैन, सतेंद्र सिसोदिया आदि उपस्थित रहे। मैच में एंपायर सौरभ नायक व धमेंद्र कुमार रहे। आयोजक कमेटी में मुख्य आयोजक कपिल डोडवानी, केके नामदेव, मोहित पांडेय, दीपक राठौर, धीरेंद्र सिंह हनी, अविरल जैन, सौरभ श्रीवास्तव, राकेश चंदानी, लखन रैकवार, उत्कर्ष जैन, कपिल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



- तुवन मंदिर परिसर में शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में डोडवानी ब्रदर्स को मिली हार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें